भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों की बढ़ती लोकप्रियता के बीच, TVS Motor Company ने हाल ही में अपना नया iQube इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है। TVS Motor Company का कहना है की OLA S1 को कड़ी टक्कर देने के लिए उनकी नई iQube तैयार है। यह स्कूटर अपनी कम कीमत और दमदार फीचर्स के साथ ग्राहकों को आकर्षित करने की पूरी क्षमता रखता है।
OLA को टक्कर देने आया ये इलेक्ट्रिक स्कूटर
TVS iQube इलेक्ट्रिक स्कूटर कम कीमत में दमदार फीचर्स और दो रेंज विकल्प के साथ आती है। यह उन ग्राहकों के लिए एक बेहतरीन विकल्प है जो एक किफायती और सुविधाजनक इलेक्ट्रिक स्कूटर की तलाश में हैं। अगर हम इसकी रेंज की बात करे तो यह दो रेंज विकल्पों में उपलब्ध है: 75 किलोमीटर और 105 किलोमीटर।
IQube की बैटरी
अगर हम इसकी बैटरी की बात करे तो यह स्कूटर 2.2kWh और 3.4kWh की लिथियम आयन बैटरी के साथ आता है जो की एक बेहतर बैटरी है, यह 0 से 80% चार्ज होने में केवल 2.5 घंटे लेता हैं और आपकी समय को बचाता है। अब इतनी बात हो ही गई है तो iQube की स्पीड भी जान लेते है इसकी टॉप स्पीड 78 किलोमीटर प्रति घंटा है।
अगर हम इसकी और फिचर्स की बात करे तो इसमें LED हेडलाइट, रिवर्स मोड, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, रीजनरेटिव ब्रेकिंग, और एक डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर जैसे कई आधुनिक फीचर्स दिए गए हैं। इतनी सारी बेहतरीन फीचर्स को देख के आप बेचैन होंगें इसकी प्राइस के लिए आए देखते है इसकी मार्केट प्राइस।
TVS iQube की कीमत
iQube की कीमत ₹94,999 से शुरू होती है, जो इसे OLA S1 स्कूटर से कम कीमत में आपको मिल जाता है। अब OLA S1 से इसको बेहतर बताया गया है तो एक नजर हम इन दोनो में क्या अंतर है वो भी देख लेते है।
इसे भी पढ़े: OLA इलेक्ट्रिक स्कूटर में आया एक बेहतरीन अपडेट, जिसे जानकर आपके होश उड़ जायेंगे, यहाँ जानिए
TVS iQube vs OLA S1
फिचर्स | TVS iQube | OLA S1 |
रेंज | 75 किमी/105 किमी | 85 किमी/125 किमी |
टॉप स्पीड | 78 किमी | 90 किमी/घंटा |
बैटरी | 2.2kWh/3.4kWh | 2.9kWh/3.9kWh |
चार्जिंग टाइम | 4 घंटे 30 मिनट | 2 घंटे 45 मिनट |
कीमत | ₹94,999 से शुरू | ₹1.39 लाख से शुरू |
कौन सा स्कूटर बेहतर है?
यह आपके बजट और जरूरतों पर निर्भर करता है। यदि आप कम कीमत में दमदार फीचर्स वाला इलेक्ट्रिक स्कूटर चाहते हैं, तो TVS iQube एक बेहतरीन विकल्प है। लेकिन अगर आप थोड़ी अधिक रेंज और टॉप स्पीड चाहते हैं, तो OLA S1 एक बेहतर विकल्प हो सकता है।
अतिरिक्त जानकारी
TVS iQube तीन रंगों में उपलब्ध है: सफेद, ग्रे और नीला। इस स्कूटर पर 3 साल की वारंटी और 3 साल की बैटरी वारंटी दी गई है। आप TVS iQube को कंपनी की वेबसाइट या नजदकी TVS डीलरशिप से बुक कर सकते हैं। अगर आपको इसकी और जानकारी चहिए तो आप हमें कॉमेंट करे हम आपकी पूरी जानकारी देने की कोशिश करेंगे।