बजाज इलेक्ट्रिक स्कूटर प्राइस
Bajaj भारत की एक निजी ऑटोमोबाइल कंपनी है यह अपने समूह में मोटरसाइकिल ,स्कूटर एवं ऑटो व्हीकल का निर्माण करती है जिसमे से इनकी दुपहिया वाहन सबसे ज्यादा सेल होती है | एक समय ऐसा था कि इनकी पल्सर बाइक अन्य 150cc इंजन वाली बाइक की तुलना में भारतीय सड़को पर सबसे ज्यादा देखी जाती थी और आज भी इस बाइक को ज्यादा पसंद किया जाता है |
बजाज इलेक्ट्रिक
बदलते दुनिया के साथ इस कंपनी ने भी अब अपने व्हीकल्स को इलेक्ट्रिक रूप देना प्रारंभ कर दिया है और आज के समय में बजाज की दो इलेक्ट्रिक स्कूटर बाजार में मौजूद है और इन्होंने अपनी इलेक्ट्रिक ऑटो का भी मॉडल रेडी कर रखा है लेकिन उसे अभी लांच नहीं किया है |
चेतक की वापसी
बजाज का पुराना स्कूटर जिसका नाम चेतक था इसे 90 के दशक में लांच किया गया था इस पुराने स्कूटर का नाम महाराणा प्रताप के घोड़े के नाम से प्रेरित होकर रखा गया था और उस समय यह स्कूटर अपनी विशेषताओ के कारण भारत के 70% घरो में देखने को मिला करता था लेकिन अब कंपनी ने इसी के नाम से अपना नया चेतक इलेक्ट्रिक स्कूटर लांच किया है और इसके दो वेरिएंट है तो आज हम इन्ही दो स्कूटर्स की प्राइस लिस्ट और इनमे मिलने वाले फीचर्स के बारे में बताएँगे |
स्टील बॉडी
आपको बतादे की भारतीय बाजार में बजाज चेतक ही एक मात्र ऐसा इलेक्ट्रिक स्कूटर जिसमे आपको मेटल बॉडी मिलती है बाकी अन्य में आपको मेटल बॉडी नहीं मिलती है जिस वजह से इसकी बिल्ट क्वालिटी शानदार मानी जाती है |
Bajaj Electric Scooter Price & features
Features | Bajaj chetak premium (electric scooter) | bajaj chetak urbane (electric scooter) |
top speed | 73km/h | 73km/h |
range | 123km | 113km |
battery | 3.2kwh | 2.9kwh |
driving modes | reverse ,eco, sport | reverse and eco |
charging time | 4h,30 minutes | 4h,50 minutes |
hill hold | available | Available |
price | 1,35,463 | 1,15,001 |
वर्तमान समय में बजाज के केवल दो ही इलेक्ट्रिक स्कूटर मौजूद है और आपको बतादे की भारत में बजाज टॉप 5 eV कंपनियों में से एक है | बजाज के स्कूटर की बिल्ट क्वालिटी अन्य इलेक्ट्रिक स्कूटर के मुकाबले में ज्यादा अच्छी है क्यूंकि बजाज ने अपने स्कूटर में स्टील बॉडी प्रोवाइड की है |
इसे भी पड़े :