ather और ola दोनों ही भारत में इलेक्ट्रिक स्कूटर सेगमेंट में टॉप की लीडिंग कंपनिया है और इन दोनों ही कंपनियों के टॉप वेरिएंट ola S1 Pro और Ather apex है तो आज हम इस लेख में इन दोनों स्कूटर के बारे में सम्पूर्ण जानकारी जानेंगे और इन दोनों में से कौन ज्यादा पावरफुल है ,किसकी ज्यादा रेंज है ,टॉप स्पीड कितनी है और इनकी कीमत क्या है ? यही सब जानेंगे |
ola S1 Pro
यह ola का टॉप वेरिएंट scooter है इसमें 4 kwh की लिथियम आयन बैटरी मिलती है और 11 kw की पीक पॉवर वाली पावरफुल मोटर मिलती है जिसकी मदद से यह इलेक्ट्रिक scooter 120 km प्रतिघंटा की रफ़्तार से चल सकती है जोकि अब तक का सबसे हाई स्पीड इलेक्ट्रिक स्कूटर है | यह 0-40kmph की स्पीड केवल 2.6 सेकंड्स में पकड़ लेती है इस स्कूटर की कीमत 1.40 लाख है इसमें आपको 4 ड्राइविंग मोड मिलते है और प्रत्येक मोड में कितनी रेंज और टॉप स्पीड है ये हम निचे एक टेबल के माध्यम से जान लेते है

ola riding modes | top speed | range |
eco | 42km/h | 130-140km (true) |
normal | 70km/h | 100-110km |
sports | 91km/h | 70-80km |
hyper | 120km/h | 40-50km |
ather APEX

यह ather का टॉप वेरिएंट scooter है और इसका डिजाईन इतना आकर्षक है की इसे कोई भी व्यक्ति पहली नज़र में पसंद कर सकता है क्यूंकि इसमें आपको रियर में ट्रांसपेरेंट बॉडी दी गयी है जिस वजह से इस स्कूटर के अन्दर के फ्रेम दिखाई देते है जो इसे ज्यादा गुड लूकिंग बनाते है इसमें 3.7kwh की लिथियम आयन बैटरी,7kw peak power motor और 100km/h की टॉप स्पीड देखने को मिलती है इसमें भी आपको 4 राइडिंग मोड मिलते है और प्रत्येक मोड में कितनी रेंज और टॉप स्पीड है ये हम निचे एक टेबल के माध्यम से जान लेते है
Apex Riding Modes | Top Speed | Range |
Eco | 45km/H | 110km (True) |
ride | 70km/H | 90km |
Sports | 80km/H | 90km |
wrap | 100km/H | 75km |
निष्कर्ष
अब सवाल ये आता है की दोनों में से बेहतर कौन है जैसा कि उपर्युक्त टेबल में आपने दोनों ही स्कूटर्स की रेंज उनकी राइडिंग मोड के अनुसार जाना और यह भी जाना की कौनसे scooter में कितनी kwh की बैटरी दी गयी है अगर आप एक अच्छी रेंज चाहते है तो आप ola s1 pro को खरीद सकते है और यदि आप एक स्पोर्टी स्कूटर का मजा लेना चाहते है वोभी आकर्षक बॉडी फ्रेम के साथ तो ather apex से बेहतर कोई नहीं है लेकिन आपको बतादें की apex की कीमत 1.90 लाख और ola s1 pro की कीमत 1.40 लाख है आप दोनों में से कोई एक का चुनाव कर सकते है |
ola की ख़ास बात यह है कि उसमे आपको स्पीड भी ज्यादा मिलेगी और रेंज भी, ola अपने इस जबरदस्त फीचर को बरक़रार रखते हुए भी आपको मात्र 1.40 लाख में मिल जायेगा तो ये आपके लिए बेहतर विकल्प है लेकिन apex को सिर्फ लिमिटेड एडिशन के लिए डिजाईन किया गया है सभी के लिए apex उपलब्ध नहीं होगा इसलिए apex भी अपने आप में ख़ास है |
इन्हें भी पढ़े –