BMW F 900 GS जल्द भारत में होगी लॉन्च, टीज़र जारी देखे फीचर्स और किमत

By
On:
Follow Us

Join whatsapp group Join Now
Join Telegram group Join Now

जर्मनी की दिग्गज बाइक निर्माता कंपनी BMW ने अपनी बहुप्रतीक्षित एडवेंचर बाइक F 900 GS को भारत में जल्द लॉन्च करने की तैयारी कर ली है। कंपनी ने सोशल मीडिया पर बाइक की झलकियां दिखाकर ग्राहकों की उत्सुकता बढ़ा दी है।

नई BMW F 900 GS भारत में मौजूदा F850 GS की जगह लेगी। कुछ महीने पहले ही कंपनी ने भारत में R1300 GS लॉन्च की थी, जिसको अच्छा रिस्पॉन्स मिला था। अब कंपनी मिडिलवेट एडवेंचर सेगमेंट में नई F 900 GS के साथ कदम रखने जा रही है।

BMW F 900 GS: नया लुक और कम वजन

2024 के लिए BMW ने F 900 GS का लुक पूरी तरह से बदल दिया है। बाइक अब पहले से ज्यादा रैली-स्टाइलिश दिखती है। बड़ी नाक वाली पुरानी डिजाइन को हटाकर कंपनी ने आगे की तरफ विंडस्क्रीन लगाई है। इसके अलावा, बाइक का वजन भी कम किया गया है।

BMW F 900 GS जल्द भारत में होगी लॉन्च, टीज़र जारी देखे फीचर्स और किमत

नई F 900 GS पुराने मॉडल से लगभग 14 किलोग्राम हल्की है। कंपनी ने बाइक की एर्गोनॉमिक्स में भी बदलाव किए हैं। फुटपेग को नीचे और हैंडल को राइडर की तरफ लाया गया है, जिससे ऑफ-रोडिंग में आसानी होगी।

पावरफुल इंजन और नए फीचर्स

नई F 900 GS में 895 सीसी का लिक्विड-कूल्ड पैरेलल-ट्विन इंजन दिया गया है, जो 105 बीएचपी की पावर और 93 एनएम का टॉर्क पैदा करता है। इंजन को 6-स्पीड गियरबॉक्स से जोड़ा गया है। बाइक में TFT इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, LED लाइट्स, कीलेस इग्निशन, ट्रैक्शन कंट्रोल और मल्टीपल राइडिंग मोड जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

इससे भी पढे: Nissan X Trail भारत में हुई लॉन्च, जाने कीमत और फिचर्स

BMW F 900 GS की भारत में कीमत और लॉन्च

उम्मीद की जा रही है कि BMW F 900 GS की भारत में कीमत 13 लाख रुपये से शुरू होकर 13.5 लाख रुपये तक जा सकती है। कंपनी इस महीने के अंत तक बाइक को लॉन्च कर सकती है।

BMW F 900 GS जल्द भारत में होगी लॉन्च, टीज़र जारी देखे फीचर्स और किमत

नई BMW F 900 GS एडवेंचर बाइक प्रेमियों के लिए एक अच्छा विकल्प साबित हो सकती है। इसका नया लुक, बेहतर परफॉर्मेंस और आकर्षक फीचर्स इसे इस सेगमेंट में एक प्रमुख खिलाड़ी बना सकते हैं।

क्या आप नई BMW F 900 GS के बारे में उत्साहित हैं? हमें कमेंट करके बताएं।

Join whatsapp group Join Now
Join Telegram group Join Now

rashmi

I'm a seasoned automobile writer, brings a wealth of knowledge and insight.

For Feedback - evehiclegyan.com

 

Leave a Comment