बजाज ने लॉन्च की नई Chetak 3201 स्पेशल एडिशन, कीमत 1 लाख रुपये से कम

By
On:
Follow Us

Join whatsapp group Join Now
Join Telegram group Join Now

भारत के इलेक्ट्रिक वाहन बाजार में एक नई हलचल मच गई है। देश की प्रमुख दोपहिया निर्माता कंपनी बजाज ऑटो ने अपनी लोकप्रिय इलेक्ट्रिक स्कूटर चेतक का एक नया स्पेशल एडिशन 5 अगस्त को लॉन्च करने जा रही है। नाम है Chetak 3201 स्पेशल एडिशन। सबसे बड़ी बात ये है कि इसकी कीमत 1 लाख रुपये से कम रखी गई है। जी हां, आपने सही पढ़ा!

Chetak 3201 स्पेशल एडिशन: क्या है खास?

नई चेतक 3201 स्पेशल एडिशन में आपको कई जबरदस्त फीचर्स मिलेंगे। इस स्कूटर में 3.2 kWh की पावरफुल बैटरी दी गई है, जो एक बार चार्ज करने पर 136 किलोमीटर तक की रेंज देती है। यह आपके डेली कम्यूट के लिए काफी है। यानी अब आपको रेंज की चिंता करने की जरूरत नहीं है।

Join whatsapp group Join Now
Join Telegram group Join Now
Chetak 3201

इसके अलावा, इस स्कूटर में आपको स्पोर्ट्स मोड भी मिलेगा, जिससे आप तेज रफ्तार का मजा ले सकते हैं। साथ ही, इसमें आपको कलरफुल TFT डिस्प्ले मिलेगा, जिसमें नेविगेशन, म्यूजिक कंट्रोल और कॉल अलर्ट जैसे फीचर्स दिए गए हैं। Chetak 3201 स्पेशल एडिशन की टॉप स्पीड 73 किलोमीटर प्रति घंटा है, जो आपको ट्रैफिक में आसानी से आगे निकलने की क्षमता देती है।

स्टाइलिश लुक

चेतक 3201 स्पेशल एडिशन का लुक भी काफी आकर्षक है। इसमें आपको ब्लैक कलर ऑप्शन मिलेगा, जिसमें चेतक के साइड पैनल पर स्पेशल डेकल्स दिए गए हैं। इसके अलावा, इसमें आपको टू-टोन क्विल्टेड सीट और स्कफ प्लेट्स भी मिलेंगी।

इससे भी पढ़े: ola s1x या bajaj chetak urbane आपके लिए कौनसा scooter लेना फायदेमंद रहेगा यहाँ जानिए

कीमत और उपलब्धता

Chetak 3201 स्पेशल एडिशन की कीमत 1 लाख रुपये से कम रखी गई है, जो इसे भारतीय बाजार में सबसे किफायती इलेक्ट्रिक स्कूटरों में से एक बनाती है। यह स्कूटर 5 अगस्त से अमेज़न पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।

Chetak 3201
कंपटीशन

भारतीय बाजार में चेतक 3201 स्पेशल एडिशन का मुकाबला Ather 450X, Ola S1 Pro और TVS iQube जैसी इलेक्ट्रिक स्कूटरों से होगा। हालांकि, अपनी कम कीमत और दमदार फीचर्स के साथ यह स्कूटर इन कंपटीटर्स को कड़ी टक्कर दे सकती है।

कुल मिलाकर, बजाज चेतक 3201 स्पेशल एडिशन उन लोगों के लिए एक अच्छा विकल्प हो सकता है, जो स्टाइलिश, फीचर-रिच और किफायती इलेक्ट्रिक स्कूटर की तलाश में हैं।

इसे भी पढ़े: Bajaj Freedom 125 CNG: दमदार माइलेज और कम खर्च वाली दुनिया की पहली CNG बाइक हुई लांच

क्या आप इस स्कूटर के बारे में और अधिक जानना चाहते हैं? हमें कमेंट करके बताएं।

Join whatsapp group Join Now
Join Telegram group Join Now

rashmi

I'm a seasoned automobile writer, brings a wealth of knowledge and insight.

For Feedback - evehiclegyan.com

 

Leave a Comment