हाल ही में अप्रैल का महिना ख़त्म हुआ है और अप्रैल महीने की EV sales रिपोर्ट जारी कर दी गयी है जिसके माध्यम से हम आपको इस लेख में बताएँगे की कौनसी कम्पनी ने सबसे ज्यादा scooter अप्रैल के महीने में सेल किये हैऔर मार्च माह की तुलना में अप्रैल की EV सेल्स मे कितनी प्रतिशत वृद्धि या कमी हुई है साथ ही यह भी बताएँगे की कौनसी इलेक्ट्रिक स्कूटर निर्माता कम्पनी मार्केट में टॉप में है |
भारत सरकार ने मार्च महीने के ख़तम होने के बाद EMPS सब्सिडी को लागू कर दिया है जिसमे दो पहिया electric व्हीकल्स पर अधिकतम 10 हज़ार रुपयों की ही सब्सिडी मिल रही है | वित्तीय वर्ष २०२४-25 के पहले महीने यानी की अप्रैल माह में कुल 1,12,396 इलेक्ट्रिक व्हीकल सेल हुए है जोकि मार्च महीने की सेल की तुलना में 54% कम है | इस 1,12,396 इलेक्ट्रिक व्हीकल में 56% electric scooter ,36% electric ऑटो ,5% पैसेंजर व्हीकल सेल हुए है इसके बाद आप निचे जानिए की टॉप 10 इलेक्ट्रिक scooter कंपनिया कौनसी है जिनके स्कूटर्स भारत में अप्रैल माह में सेल हुए है |

EV sales report 0f April 2024 in hindi
S.Numbers | Name Of Company | Sales In April ( Unit) | Sales In march ( Unit) |
1 | Ola Electric | 33,062 | 50,761 |
2 | TVS Electric | 7,653 | 26,604 |
3 | BAJAJ | 7,515 | 18,054 |
4 | ATHER ENERGY | 4,052 | 17,304 |
5 | GREAVES ELECTRIC | 2,511 | 3,010 |
6 | WARD WIZARD | 1,205 | 1,021 |
7 | SHEMA EV | 819 | 749 |
8 | VIDA | 946 | 4,077 |
9 | REVOLT MOTOR | 743 | 594 |
10 | BGAUSS AUTO | 711 | 3,114 |
उपर्युक्त टेबल में आपने जाना की कौनसी कंपनियों के electric scooter कितनी यूनिट में सेल हुए है और यह भी जाना की मार्च माह की तुलना में अप्रैल में कितने scooter सेल हुए है लेकिन इसके परिणामस्वरुप मार्च महीने की तुलना में अप्रैल माह में EV सेल कम हुए है क्यूंकि प्रति वर्ष अप्रैल का महिना फाइनेंसियल इयर का पहला महिना होता है इसीलिए यहाँ पर सेल में गिरावट देखने को मिलती है दूसरा कारण यह है की फेम 2 सब्सिडी के ख़त्म होने के बाद EMPS सब्सिडी आई है जिसके चलते सभी electric व्हीकल कंपनियों ने अपने व्हीकल के दाम बढ़ा दिए है
लेकिन ola एक मात्र ऐसी कम्पनी है जिसने अपने स्कूटर्स के दाम नहीं बढ़ाये है लेकिन ठीक इसके विपरीत ola ने अपने scooter के दाम कम कर दिए है जहाँ मात्र 69,999 में मिल रहा है ola S1X इलेक्ट्रिक स्कूटर और इसी के साथ उन्होंने अपने S1x के सभी बैटरी वेरिएंट scooter के भी दाम कम कर दिए है |
इसे भी पढ़े –