भारत में इलेक्ट्रिक स्कूटर सेगमेंट के मार्केट में ola तो मेजबानी कर ही रहा है साथ ही साथ अब इस कम्पनी ने ऐसा कमाल कर दिया है की बाकी सभी अन्य कंपनिया दंग रह गयी है मार्च में ही फेम 2 सब्सिडी मिलना ख़त्म हो चुकी थी और अभी जो न्यू सब्सिडी EMPS की मिल रही है उसमे भी इलेक्ट्रिक स्कूटर्स पर अधिक से अधिक 10 हज़ार कि ही सब्सिडी मिल रही है इसके बावजूद भी सभी कंपनियों ने अपने EV के दाम कम नहीं किये है
पिछले दिन ही ola ने अपने स्कूटर S1x के दाम कम कर दिए है जो अब आपको 69,999 में मिल रहा है और तो और S1x के सभी वेरिएन्ट्स ( 2kwh,3kwh,4kwh ) के भी दाम कम हुए है तो ऐसे में अब बहुत से लोग इसकी बुकिंग तेजी से कर रहे है और यदी आप भी इस स्कूटर को खरीदना चाहते है तो आप इस लेख को पूरा अवश्य पढ़े इस लेख में आज हम आपको OLA S1X इलेक्ट्रिक स्कूटर के 5 अच्छे और बुरे तथ्य बताने वाले है इसके साथ यह भी बताएँगे कि इसे खरीदना चाहिए या नहीं पर उससे पहले आप ola s1x के सभी वेरिएन्ट्स में मिलने वाले फीचर्स को जरुर जान लीजिये |
![OLA S1X इलेक्ट्रिक स्कूटर के 5 अच्छे और बुरे तथ्य जानिए क्या OLA S1X खरीदें या नहीं 5 OLA S1X इलेक्ट्रिक स्कूटर के 5 अच्छे और बुरे तथ्य जानिए क्या OLA S1X खरीदें या नहीं](https://evehiclegyan.com/wp-content/uploads/2024/04/maxresdefault-12-1024x576.jpg)
इसे भी पड़े : सबसे ज्यादा रेंज देने वाली टॉप 5 इलेक्ट्रिक स्कूटर
OLA S1X all Variants new price & features
Features | S1x (2kwh Battery) | S1x (3kwh Battery) | S1x (4kwh) |
Display | 5″ Digital | 5″ Digital | 5″ Digital |
Top Speed | 85kmph | 90kmph | 90kmph |
Range (IDC ) | 95km | 143km | 190km |
Boot Space | 34L | 34L | 34L |
Battery Capacity | 2kwh | 3kwh | 4kwh |
Cruise Control | Yes | Yes | Yes |
Navigation | Turn By Turn | Turn By Turn | Turn By Turn |
Modes | Eco,Normal,Sport | Eco,Normal,Sport | Eco,Normal,Sport |
0-40kmph | 4.1 Seconds | 3.3 Seconds | 3.3 Seconds |
Motor Peak Power | 6kw | 6kw | 6kw |
Side Stand Alert | Yes | Yes | Yes |
Reverse Mode | Yes | Yes | Yes |
Brake | Drum | Drum | Drum |
New Ex Showroom Price | 69,999 | 84,999 | 99,999 |
इसे भी पड़े : ather 450s या rizta दोनों में से कौनसा इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदें ,कौनसा है बेस्ट
OLA S1X इलेक्ट्रिक स्कूटर के 5 अच्छे तथ्य
1. रेंज
ola electric scooter ख़ासकर अच्छी रेंज और बढ़िया परफॉरमेंस के लिए जाने जाते है ola s1x इलेक्ट्रिक स्कूटर में आपको अलग-अलग रेंज मिलेगी क्यूंकि इसके बैटरी वेरिएन्ट्स (2kwh,3kwh,4kwh) भी अलग अलग है जहाँ आपको 95km से लेकर 190km तक की IDC रेंज मिलती है जहाँ Ola कि तुलना में कोई अन्य इलेक्ट्रिक Scooter इतनी रेंज नहीं प्रदान करता है | ola s1x की कीमत 70 हज़ार से शुरू होकर 1 लाख तक है और इस कीमत पर अन्य इलेक्ट्रिक scooter इतनी रेंज नहीं देते है |
2. प्राइस
ola ने अपने स्कूटर S1x के दाम कम कर दिए है जो अब आपको 69,999 में मिल रहा है और तो और S1x के सभी वेरिएन्ट्स ( 2kwh,3kwh,4kwh ) के भी दाम कम हुए है और इतनी कम कीमत के साथ भी आपको एक इलेक्ट्रिक स्कूटर में इतनी बढ़िया परफॉरमेंस ,रेंज और बैटरी मिल रही है जो किसी अन्य इलेक्ट्रिक scooter में नहीं मिलती है |
3. परफॉरमेंस
ola s1x इलेक्ट्रिक स्कूटर में BLDC मोटर मिलती है जो अन्य इलेक्ट्रिक स्कूटर में भी मिलती है लेकिन ola के BLDC मोटर में अन्य स्कूटर की मोटर की तुलना में पीक पॉवर ( 6kw ) ज्यादा मिलता है जिससे की on the Time स्पीड अच्छी मिल जाती है | s1x के 2kwh बैटरी वाले वेरिएंट में आपको 85kmph की टॉप स्पीड मिलती है इसके बाद 3kwh और 4kwh बैटरी वेरिएंट में आपको 90km की टॉप स्पीड मिलती है |
4. key ( चाबी )
ola के जितने भी स्कूटर इसके पहले लॉन्च हुए है वह सब बिना key के आते है जिसे स्क्रीन लॉक डिजिटल key की मदद से स्टार्ट किया जाता था लेकिनं ola s1x इलेक्ट्रिक स्कूटर में आपको अलग से फिजिकल key मिलती है जिससे अब आप आसान तरीके से अपने स्कूटर को स्टार्ट या ऑफ कर पाएंगे |
5. बैटरी वारंटी
आपको बतादे की बहरत में लगभग हर इलेक्ट्रिक स्कूटर की कंपनिया अपने स्कूटर्स की बैटरी में आपको अधिकतम 5 साल या 60,000 km की बैटरी वारंटी देते है लेकिन ola एक मात्र ऐसी कम्पनी है जो अपने स्कूटर्स की बैटरी पर 8 साल या 80,000 हज़ार km तक की बैटरी वारंटी देती है जिससे कि आप अपने स्कूटर्स को लंबे समय तक उपयोग कर पायेंगे |
OLA S1X इलेक्ट्रिक स्कूटर के 5 बुरे तथ्य
1. बिल्ट क्वालिटी
ola s1x में आपको प्लास्टिक या फाइबर बॉडी मिलती है जिससे होता यह है की इसके बॉडी की फीटिंग कहीं जगहों पर ढीली दिखाई पढ़ती है यदि आपके क्षेत्र की रोड बिलकुल सही है तो उस क्षेत्र के लिए यह स्कूटर कि बिल्ट क्वालिटी ठीक है लेकिन यदि आप इसे गाँव में उपयोग करते है या जहाँ पर सड़के थोड़ी ख़राब है तो वहा इस scooter को चलाने पर स्कूटर से आवाज़ ( खड़ खड़ाहट ) आना प्रारंभ हो सकता है लेकिन आप कोई भी scooter का सही तरह से उपयोग करे तो वह आसानी से लॉन्ग लाइफ के लिए चल सकता है |
2. आफ्टर सेल्स सर्विस
ola कम्पनी वर्तमान समय में भारत में सबसे ज्यादा electric स्कूटर्स सेल कर रही है और सेल करने के चक्कर में अपने स्कूटर्स की सर्विस पर ध्यान नहीं दे रही है जहाँ ये सर्विस के लिए आये हुए स्कूटर्स का समाधान जल्द से जल्द नहीं कर पाती है बहुत से लोगो की ola कम्पनी की सर्विसिंग से शिकायते होती है पर कुछ समय बाद आफ्टर सेल्स सर्विस भी जल्द ही ठीक हो जाएगी |
3. चार्जिंग टाइम
इस scooter में 3kwh वाले बैटरी वेरिएंट में भी आपको 500w का चार्जर मिलता है जिसकी मदद से इस स्कूटर को चार्ज होने में लगभग 7.5 घंटो का समय लगता है जोकि थोड़ा ज्यादा टाइम टेकिंग है |
4. रेंज
इस scooter कि रेंज जिस प्रकार कम्पनी क्लेम करती है उतनी रेंज इसमें मिलती नहीं है हलाकि किसी भी इलेक्ट्रिक स्कूटर में कंपनियों द्वारा बताई गयी रेंज नही मिलती है बल्कि बताई गयी रेंज से कम ही रेंज आपको मिलती है | रेंज आपको ज्यादा से ज्यादा तब हि मिल पायेगी जब आप scooter को इको मोड में चलाएंगे मतलब की अधिकतम 40kmph की रफ़्तार से अगर आप स्पोर्ट्स मोड ( टॉप स्पीड ) में चलाएंगे तो स्वाभाविक है की आपको कम रेंज देखने को मिलेगी |
5. बुकिंग
ola के स्कूटर्स में कीमत के अनुसार इतने सारे फीचर्स मिलते है जिससे की इनकी सेल्स भी ज्यादा होती है ऐसे में इनके स्कूटर्स की बुकिंग भी बहुत ज्यादा होती है और ये जल्द से जल्द आपको स्कूटर डिलीवर नहीं कर पाते है इनके scooter को एक बार बुक करने पर उनकी डिलीवरी 20 दिन से लेकर 40 दिन में होती है जोकि बहुत ज्यादा दिन होते है लेकिन आप इंतज़ार कर सकते है तो कोई परेशानी नहीं है |
ola s1x scooter को खरीदें या नहीं खरीदें
आप भी भली भाँती जानते है की इलेक्ट्रिक स्कूटर्स में कुछ न कुछ कमियां रह ही जाती है कोई भी स्कूटर पूर्ण रूप से परफेक्ट नहीं होता है लेकिन यदि आप 1 लाख के भीतर और 70 हज़ार में एक बढ़िया परफॉरमेंस ,रेंज और क्वालिटी वाला स्कूटर खरीदना चाहते है तो ola s1x एक परफेक्ट विकल्प है क्यूंकि इस कीमत पर इतने सारे फीचर्स कोई अन्य कंपनिया अपने scooter पर नही देती है |
इसे भी पड़े :